शुक्रवार, नवंबर 22, 2013

कमजोर और दुर्बल है केंद्र सरकार: जोशी

 

शहर में सभा में कहां की वोट से बदल सकती है सूरत और सोच
चीन की सेना भारत की भूमि में घुस आती है और भारत के विदेश मंत्री को यह भारत चीन के मधुर संबंधों में किसी ‘मस्से’ की तरह नजर आती है। आतंकवादी देश में घुस कर भारतीय सिपाहियों की गर्दन काट कर ले जाते हैं और लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाती। ऐसी सरकार के लिए कमजोर, दुर्बल के बजाए नपुंसक शब्द ज्यादा बेहतर लगता है। ये कहना है भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मानव संसाधन मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी का। वे शहर के कमानिया गेट में गुरुवार को आयोजित एक जनसभा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने जनता से कहा कि जल्द विधानसभा के बाद जल्द ही लोकसभा चुनाव होेने वाले हैं। जनता के वोट सूरतें भी बदल सकते हैं और सोच भी। उन्होंने कहा कि लोगों के वोट ही भविष्य की सूरतें और सोच का निर्धारण करेंगें। श्री जोशी ने कहा  अन्यथा बीमार, कमजोर, अशिक्षित व्यवस्था के चलते देश की सीमाओं पर इसी तरह आक्रमण होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का पैसा कहाँ से आता है और कहां जा रहा है इसकी जांच का जिम्मा उन्हीें के पास है। उन्होंने कहा कि जांच करते हुए उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाईल तक में केंद्र सरकार ने 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया, कॉमन वैल्थ में, रेलवे में अफसरों की नियुक्ति में, तेल में और कोयले में भी घोटाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकान ने जल, थल, नभ हर क्षेत्र में घोटाला किया।
सीबीआई आज्ञाकारी तोता
श्री जोशी ने कहा कि सीबीआई जैसी संस्था सरकार के आज्ञाकारी तोते की तरह काम कर रही है। पहले ये भ्रष्टाचार करने की इजाजत देते हैं और फिर जांच को दबाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि ये लोग सुप्रीम कोर्ट को खत्म करने करने की बात न कहने लगें।
जनतंत्र बना धनतंत्र
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए जनतंत्र, जन तंत्र नहीं बल्कि धन तंत्र बन गया  है, उन्होंने कहा कि जनता का पैसा जनता का है। लेकिन इनका हिसाब ऐसा है कि इनका हाथ जनता की जेब में होता है और इसके बाद पूंजीपति के साथ होता है। श्री जोशी ने कहां की कांग्रेस आंकड़ों का खेल खेल रही है।
पीएम और राहुल पर साधा निशाना
श्री जोशी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि देश भर की आमदनी तीन गुना बढ़ गई है। उन्होंने जनता से सीधे सवाल पूछा कि क्या आपको ऐसा लगता है। श्री जोशी ने पीएम के उस वक्तव्य को भी आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला हक अल्पसंख्यकों का बताया था। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि हवाई जहाज से चलने वाले नेता जमीन तो देखते हैं लेकिन जमीन के आदमी का दर्द हवाई जहाज से नहीं दिखाई देता। उन्होंनें कहा कि जनता को जमीनी नेता चाहिए जो उनका दर्द समझे।
कांग्रेस ने किया संस्कृति को नष्ट
उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने भारत की संस्कृति का नष्ट किया और सांप्रदायिकता को बढ़ाया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, झारखंड-बिहार, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड का ही नहीं आंध्रप्रदेश का भी अकारण विभाजन कर दिया। उन्होंने कहा कि वे भाजपा पर तोड़ने का आरोप लगाते हैं वे तोड़ने की परिभाषा भी जानते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें