विधानसभा निर्वाचन 2013 में चुनावी खर्च का ब्यौरा शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जारी कर दिया। चुनावी खर्च में नजर डालें तो जिले में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने कहीं ज्यादा खर्च किए। खर्च में पाटन विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अजय विश्नोई 7 लाख 64 हजार 340 रुपए खर्च सबसे ऊपर हैं,
बरगी के कांग्रेस प्रत्याशी बाबू सोबरन सिंह करीब साढ़े 7 लाख रुपए खर्च कर दूसरे नंबर पर हैं पनागर के कांग्रेस प्रत्याशी रूपेंद्र पटैल ने करीब 6 लाख रुपए खर्च कर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं शहरी प्रत्याशियों को चुनावी खर्च ग्रामीण क्षेत्रों के उम्मीदवारों की तुलना में कम रहा।
पाटन में अजय का चुनावी खर्च ज्यादा
उत्तर मध्य विधानसभा में शरद का चुनावी खर्च ज्यादा

कैंट में चुनावी खर्च में चमन आगे
कैंट विधानसभा में चुनावों में कांग्रेस के सर्वेश्वर चमन श्रीवास्तव 4 लाख 1 हजार 703 रुपए खर्च कर चुनावी खर्च में सबसे आगे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक रोहाणी ने तीन चरणों में कुल 3 लाख 39 हजार 890 रुपए खर्च कर दूसरे नंबर पर एवं तीसरे नंबर पर बसपा के अनिल रैदास ने 1 लाख 10 हजार 78 रुपए खर्च किए।
पूर्व में लखन ने खर्च किए ज्यादा

पश्चिम में खर्च में बब्बू आगे

पनागर में चुनावी खर्च में रूपेंद्र आगे
पनागर विधानसभा में कांग्रेस के रूपेंद्र पटेल ने चुनाव में 6 लाख 5 हजार 543 रुपए खर्च कर चुनावी खर्च में सबसे आगे हैं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुशील तिवारी इंदू ने 4 लाख 85 हजार 364 रुपए खर्च किए।
Ñसिहोरा में खर्च में जमुना आगे
बरगी में खर्च में सोबरन आगे
कांग्रेस के बाबू सोबरन सिंह ने चुनाव में 7 लाख 13 हजार 605 रुपए खर्च कर चुनावी खर्च में पहले नंबर पर हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी जमुना मरावी ने 2 लाख 88 हजार 145 रुपए खर्च कर दूसरे नंबर पर हैं। जदयू प्रत्याशी सूरज जायसवाल 1 लाख 7 हजार 917 रुपए खर्च कर तीसरे नंबर पर हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें