बुधवार, नवंबर 20, 2013


  हर मोर्चे पर विफल रही काँग्रेस: राजनाथ सिंह

आजादी के बाद सत्ता में आने का मौका कांग्रेस को मिला लेकिन कांग्रेस आजादी के 70 सालों में कांग्रेस के हर प्रयोग विफल रहे। कांग्रेस के शासन काल में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार ही नहीं बढ़ा बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बजार में भी भारत की साख गिरी है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का वे शहर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने अब्राहम लिंकन के जनता का जनता के लिए जनता द्वारा शासन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस इस अवधारणा पर भी असफल रही है और सिर्फ एक ही परिवार के इर्द-गिर्द सिमट कर रह गई है। कांग्रेस की मंशा सारे संसाधनों को झौंक कर सिर्फ सरकार बनाने की होती है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में काफी परिवर्तन आया है अब आयोग को आॅनलाईन वोटिंग प्रारंभ करनी चाहिए।
खत्म हुआ निवेश का माहौल
श्री सिंह ने कहा कि भारत में कोषिय घाटा नियंत्रण से बाहर हो चुका है। आलम ये है विदेशी पूंजी के साथ देश की पूंजी भी बाहर जा रही है। उनहोंने कहा कि देश में पूंजी निवेश का माहौल पूरी तरह खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व एक विचारधारा है।
नक्सलवाद राष्ट्रीय समस्या
उन्होंने कहा कि नक्सलवाद कोई राज्य की समस्या नहीं बल्कि राष्ट्रीय समस्या है इसे हल करने के लिए समग्र कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनकर जब रक्षा मंत्री पी चितंबरम ने कहा था कि नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही थी तब उन्हें अच्छा लगा था लेकिन इस बात का भी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खिलाफत की थी।
केंद्र ने हमेशा किया भेदभाव
श्री सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश हो या छत्तीसगढ़ कोई भी राज्य केंद्र से आर्थिक मदद चाहता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा भेदभाव की राजनीति अपनाई। हाल ही में पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि प्रदेश को 83 हजार करोड़ रुपए दिए। इस बात पर श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान में फिगर उनके पास नहीं हैं। उन्होंने आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना की भर्त्सना की।
भारत रत्न के योग्य थे अटल
उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहती। बस लोगों पर विश्वास है। श्री सिंह ने कहा कि भारत रत्न सचिन तेदुलकर और एक वैज्ञानिक को दिए जाने से उन्हें कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की छवि न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी है उन्हें भी यह पुरस्कार दिया जा सकता था।
...अरे राम-राम
दिग्विजय सिंह का नाम आते ही श्री सिंह के मुंह से ‘अरे राम-राम’ निकल गया। उन्होंने कहा कि उनका नाम आते ही रुक जाना बेहतर है। ‘खूनी पंजा’ मुद्दे पर उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने किसी व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की।
तैयार कर रहे विजन डॉक्यूमेंट
रक्षा मामले में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव के भारत में आने के बाद जब उन्होंने विदेशी दूतावास में हुर्रियत नेताओं से चर्चा की बात कही तो इसका उन्होंने भी विरोध किया। यह सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हिसाब से भी उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा विजन डाक्यूमेंट 2025 तैयार करा रहा है। राय-परामर्श करके विकास किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद राकेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष दुबे सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान शहर के भाजपा प्रत्याशियों से भी उन्होंने परिचय प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें