सुषमा स्वराज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सुषमा स्वराज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, नवंबर 13, 2013

अब नहीं रहा एंटी इन्कविनिएंसी फैक्टर: सुषमा

सुषमा स्वराज

अक्सर जो पार्टी सत्ता में होती है उसे लेकर अब तक कहा जाता रहा है कि सत्ताधारी दल से एंटी इन्कम्वेंसी फैक्टर है लेकिन प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की शिवराज के नेतृत्व में बनी सरकार से एंटी इन्कंवेंसी फैक्टर नहीं बल्कि प्रो कंवेंसी फैक्टर है। भाजपा नकारात्मक वोट नहीं बल्कि सकारात्मक वोट मांग रही है। ये कहना है लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज का। यह बात उन्होंने शहर प्रवास के दौरान एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बुधवार से प्रदेश में औपचारिक रूप से प्रचार की शुरुआत भाजपा नेता कर रहे हैं।
घोषणा पत्र को बताया नकल
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लोक लुभावनी योजनाओं और घोटाले करने का आरोप लगाया था। इस बात के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की जिन योजनाओं को कांग्रेस अब तक लोक लुभावन करार दे रही थी उन्हीं योजनाओं को नाम बदल कर अपने घोषणा पत्र में नकल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र कल्पनाशीलता, नकल और लफ्फाजी के अलावा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पर कांगे्रस ने एक लाख 45 हजार करोड़ के घोटालों को आरोप लगाया है इसका तुलनात्मक अध्ययन करें तो कांग्रेस के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला और कोल घोटाले में इससे कई गुना अधिक का घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में सिर्फ आरोप लगे हैं। हालांकि उन्होंने लोकायुक्त द्वारा 13 भाजपा मंत्रियों के खिलाफ दर्ज मामलों में चार्ज शीट न दिए जाने के मामले में कहा कि लोकायुक्त को न्यायालय को दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए।
अवैध उत्खनन के आरोप को बताया निराधार
कांग्रेस के दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप की बेल्लारी हो या अन्य जगह जहां सुषमा जाती हैं वहां अवैध उत्खनन शुरू हो जाता है इस आरोप पर पूछे गए सवाल को सुषमा ने निराधार बताया
दो सीटों से लड़ सकते हैं चुनाव
शिवराज के दो विधानसभाओं बुधनी और विदिशा से चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि सोनिया भी दो जगहों से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि जब आयोग को कोई समस्या नहीं है तो कांग्रेसियों को इससे समस्या क्यों है। उन्होंने राघवजी के मामले को शर्मसार करने वाला बताते हुए कहा कि पार्टी इस बार पिछली बार की अपेक्षा अधिक सीटों पर आएगी।